Recent Posts
सरहदो पे बहोत तनाव है क्या, ज़रा पता करो कही चुनाव...
/zine/ - Magazines General
history
Why the nation suffers
/aph/ - aphorism general
Lost Threads: Archives of the Deleted Threads
265th anniversary of 3rd battle of Panipat
Thoughts on Sri Aurobindo?
Great Teacher Rakulcel
Bihar eastern up is source of all major religions in India post hinduism, >Jainism >Buddhism >Sikhism In fact, same region was hub for North Black Polish Ware culture which coincides with first set of urbanization post fall IVC and it was first ...
The British Raj archives
Why do women love him?
Schopenhauer
chart thread
Book recommendations
/erg/ e-reader general
Didn't know there was a new Dan Brown novel out bh...
Reading it now. It's great. Feel like I'm back in my school and college days.
Greco-Romans
Ayatollah
Youtube essays
Tareekh e Lahore by Kanhiya Lal
हिंदी दिवस
Bihari Pyscho

E0sqUZ
No.1154
मैं दलित हूँ और मुझे गर्व है मेरे दलित होने पर क्योंकि
मैं पला हूँ कुम्हारों के चाकों पर,
मैं पला हूँ श्मशानों के जलते राखों पर,
मैं पला हूँ मुसहरों के सूखे कटे पड़े शाखों पर ।
मैं दलित हूँ क्योंकि
मैंने देखा है अपनी माँ को धुप से तपते हुए खलिहानों में,
मैंने देखा है अपने पिता को मोक्ष दिलवाते श्मशानों में,
मैंने देखा है अपनी बस्ती को अलग पड़े वीरानों में ।
मैं दलित हूँ क्योंकि
मैं तूफानों में भी रह सकता हूँ,
मैं प्रलय को भी सह सकता हूँ,
मैं मौन में भी कह सकता हूँ ।
मैं दलित हूँ क्योंकि
मैं साहस हूँ शोषितों का,
मैं उम्मीद हूँ न्याय मांगते पीड़ितों का,
मैं प्रतिनिधि हूँ अकेले खड़े वंचितों का ।
मैं दलित हूँ क्योंकि
मैंने तोड़ दिया है उनके तथाकथित परम्पराओं को,
मैंने उखाड़ फेंका है उनकी जाति रचनाओं को,
मैंने मिटा दिया है उनके छूत - अछूत के विधानों को,
मैंने भस्म कर दिया है उनके तथाकथित आशियानों को ।
मैं दलित हूँ क्योंकि
मेरे अंदर बुद्ध का बुद्धत्व है,
बाबा साहब का अमरत्व है,
कांशीराम का वीरत्व है,
मानवता का तत्व है ।
ofjWQc
No.1155
>>1154(OP)
Mujhe bhi garv hai anon pr


















































